बलिया रेलवे स्टेशन पर तबियत बिगड़ने से अधिवक्ता की मौत
बलिया, अप्रैल 28 -- बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अधिवक्ता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आश्वयक कार्रवाई पूरी की। रेवती क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी जूनियर अधिवक्ता 27 वर्षीय प्रशांत यादव रोज की तरह ट्रेन से न्यायालय आए थे। जहां से दोपहर में वह अपने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे। प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी, जिससे वह अचेत हो गए। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें सीपीआर देते हुए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल में अधिवक्ताओं का तांता लग गया। अधिवक्ताओं ने साथी की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.