बलिया में सीडीपीओ ने संभाला पदभार
बेगुसराय, जुलाई 14 -- बलिया। नवपदस्थापित बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) प्रियदर्शिनी ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर विभागीय अधिकारियों और कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा कार्यालय के कार्यों की जानकारी ली। इससे पहले वे मुंगेर ग्रामीण में बाल विकास परियोजना अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आंगनबाड़ी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, पोषण अभियान, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.