बलिया में शांति समिति की बैठक
बेगुसराय, मार्च 17 -- बलिया, एक संवाददाता। चैती दुर्गापूजा, रामनवमी व ईद को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने की। लोगों ने पर्वों को शांति एवं सौहार्द्र के माहौल में मनाने पर जोर दिया। सभी ने एक स्वर में क्षेत्र में अवैध शराब पर पूर्ण रोक लगाने एवं इसके खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की है। डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा कि पर्वों के मद्देनजर शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जायेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि पर्वों के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। बैठक में नगर परिषद के मुख्य पार्षद मो. जमाल उद्दीन, कांग्रेस नेता राकेश सिंह, मो. जाबेद अख्तर, भाजपा नेता राकेश रौशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.