बलिया, फरवरी 25 -- बलिया, संवाददाता। उमाशंकर सिंह के बलिया जनपद के खनवर स्थित आवास पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। सुबह करीब 10 बजे तीन गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों ने आवास को घेरते हुए जांच शुरू की। टीम ने घर में मौजूद सभी लोगों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान विधायक के भाई रमेश सिंह आवास पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि रमेश सिंह छात्रशक्ति इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर हैं। आयकर टीम ने गांव के पास स्थित कंपनी के प्लांट पर भी पहुंचकर ताला लगा दिया और वहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार टीम ने रसड़ा स्थित विधायक के होटल 'स्काई' पर भी पहुंचकर छानबीन शुरू की है। उमाशंकर सिंह बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और क्षेत्र में उनकी गिनती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.