बेगुसराय, अगस्त 16 -- बलिया, एक संवाददाता। सरकार के निर्देश के बाद 17 अगस्त से बलिया अवर निबंधन कार्यालय सहित राज्य के सभी निबंधन कार्यालयों में पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर बलिया अवर निबंधन कार्यालय में प्रेसवार्ता कर अवर निबंधक श्रीमती सत्या राय ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार पेपरलेस रजिस्ट्री की व्यवस्था लागू की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित एवं पारदर्शी है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था को लेकर लोगों को किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अवर निबंधक ने बताया कि बिहार निबंधन नियमावली 2026 में पक्षकार अपने घर से भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें फर्जीवाड़े से बचाव होगा और पक्षकार को आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा जिसके बाद निर्धारित समय पर पहुंच कर रजिस्ट्री कराएंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी...