प्रयागराज, मार्च 1 -- बलिया में पत्नी की हत्या करके फरार हुआ युवक ट्रेन से महाराष्ट्र भागने की फिराक में था, लेकिन शनिवार को सटीक सूचना पर प्रयागराज जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को बलिया पुलिस को सौंप दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर अकलेश सिंह ने बताया कि बलिया के सुखपुरा थाना प्रभारी ने फोन पर सूचना दी कि एक हत्यारोपी ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से भाग रहा है। इसी सूचना पर जीआरपी ने छिवकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही चेकिंग शुरू कर दी। लोकेशन के आधार पर आरोपी युवक मिथुन साहनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बलिया निवासी मिथुन की 27 फरवरी की रात पत्नी पार्वती से विवाद हो गया था। आरोप है कि गुस्से में मिथुन ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। बलिया से बस से वाराणसी पहुंचा। वहां से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.