बेगुसराय, अप्रैल 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को को जिला प्रशासन की ओर से पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण ऐ लिए 89 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। बलिया अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा स्थल पर पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में निरीक्षण कर योजनाओं के संचालन एवं प्रगति का मूल्यांकन किया। इस क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, हर घर नल का जल योजना की संचालन स्थिति, पंचायत सरकार भवनों की भौतिक स्थिति, सोलर लाइट की कार्यशीलता तथा पंचायत स्तर पर संचालित विद्यालयों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। यह...