बेगुसराय, मार्च 21 -- बलिया, एक संवाददाता। शनिवार को बलिया नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में उत्साह देखने को मिला। नए कपड़े पहनकर लोग अपने-अपने नजदीकी ईदगाहों और मस्जिदों में एकत्रित हुए। वहां उन्होंने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की और देश व समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने इस मौके पर नए कपड़े पहनकर त्योहार का आनंद उठाया। घरों में तरह-तरह के पकवान, खासकर सेवई और मिठाइयां बनाई गईं, जिनका लोगों ने आपस में वितरण भी किया। ईद के मौके पर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में त्योहार को लेकर खुशियों का माहौल ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.