बक्सर, अप्रैल 17 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूपी के बलिया-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेफना और चितबड़ागांव के बीच स्थित टोंस नदी पुल से शुक्रवार की सुबह में एक कोयला लदा ट्रक सीधे नदी में जा गिरा। इस हादसे में बक्सर निवासी खलासी की मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए बनारस भेज दिया गया है। बताया जाता है कि बलिया जिले के चितबड़ागांव से फेफना की ओर जा रहा कोयला लदा ट्रक शुक्रवार की भोर में अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे टोंस नदी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही फेफना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- केजीपी एक्सप्रेसवे पर हादसे में ट्रक हेल्पर की मौत, दो घायल हादसे में ट्रक के खलासी पंकज यादव (25) पुत्र छोटक यादव की मौत हो गई। वह बक्सर के चक्की लक्ष्मण डेरा का रहने ...