किशनगंज, मार्च 17 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज प्रखंड के अंतर्गत दौला पंचायत के मौजा बलिया मंझौक में अवैध बालू खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में गांव के कई ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।पोरलाबाड़ी निवासी है अवैध खनन का सरदारग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि बलिया मंझौक क्षेत्र में कुछ दबंग लोग महानंदा नदी से अवैध रूप से बालू का खनन कर रहे हैं। आरोप है कि पोरलाबाड़ी निवासी एक दबंग अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लगातार अवैध तरीके से बालू की निकासी कर रहा है। यह कार्य बिना किसी सरकारी अनुमति के किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पर्यावरण दोनों पर प्रतिकूल प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.