बेगुसराय, जनवरी 6 -- बेगूसरा, हमारे प्रतिनिधि। गांधी स्टेडियम में बेगूसराय प्रीमियर लीग सीजन 9 के तहत मंगलवार को बलिया ब्लास्टर्स बनाम तेघड़ा टाइटंस के बीच मुकाबला हुआ। बलिया ब्लास्टर्स ने तेघड़ा टाइटंस को 81 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बलिया ब्लास्टर्स की टीम ने निर्धारित 21 ओवर के मुकाबले में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाये। बलिया ब्लास्टर्स के अमित राधे ने 37 रन व पुष्पम प्रियांशु व राज ने 27- 27 रनों का योगदान दिया। वहीं तेघड़ा टाइटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए विक्रांत और अनुराग ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में तेघड़ा टाइटंस की टीम 17 वे ओवर में 112 रन पर सिमट गई। तेघड़ा टाइटंस की ओर से अनीश और अनुराग ने 22- 22 रन का योगदान दिया। बलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए ओमकार और प्रिंस ने 3-3 विकेट झटके। शानदार खेल के प्रदर्शन करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.