बलिया बेलौन में 884.13 लीटर शराब किया नष्ट
कटिहार, जुलाई 10 -- सालमारी, एक संवाददाता बलिया बेलौन थाना परिसर में शुक्रवार को न्यायालय के निर्देशानुसार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जब्त की गई देसी और विदेशी शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई दंडाधिकारी की निगरानी में संपन्न हुई। विनष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान बीडीओ प्रेम कुमार मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ बलिया बेलौन थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन, पुलिस पदाधिकारी, सिपाही तथा चौकीदार भी मौजूद रहे।सभी की उपस्थिति में जब्त शराब को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट किया गया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार विभिन्न मामलों में जब्त कुल 379.13 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह शराब नौ अलग-अलग कांडों में बरामद की गई थी। वहीं छह मामलों में जब्त 505 लीटर देसी शराब भी नष्ट की गई। इस प्रकार कुल 884.13 लीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.