कटिहार, जून 12 -- सालमारी, एक संवाददाता एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार नशा के खिलाफ अभियान चला कर बुधवार के रात में रात्रि गश्ती के दौरान विभिन्न चौक चौराहों पर से शराब पीकर हो हल्ला एवं गाली गलौज करने के आरोप में छह लोगों को नशा की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की नशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी का मेडिकल चेकअप में अल्कोहल पाये जाने पर विधिसंगत कार्रवाई की गयी है। यह भी पढ़ें- सात शराबियों को भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...