कटिहार, फरवरी 27 -- सालमारी, एक संवाददाता। बलिया बेलौन पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान शराब सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न गांवों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कटिहार न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में चलाए गये विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान मिथुन परिहार, अजय दास, रंजीत यादव, रविंद्र यादव, राजीव राय, पंचू सिंह, दिनेश सिंह, बिमल शर्मा तथा सरया शर्मा सहित कुल 10 लोगों को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया। पुलिस ने सभी का ब्रेथइनलाईजर मशीन से जांच कराया गया। जिस में अल्कोहल की मात्रा पायी गयी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्ती अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.