कटिहार, मई 9 -- सालमारी, एक संवाददाताबलिया बेलौन पुलिस के द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटानी चौक मीनापुर के पास वाहन जांच के दौरान ऑटो सवार की तलाशी लेने पर बैग में अवैध गांजा परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने के आरोप में दोनों तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जप्त पैकेट को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी कदवा अंचल पदाधिकारी के सामने पैकेट खोल कर जांच किये जाने पर दो किलो गांजा बरामद हुआ। थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की गांजा के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस में दो पैकेट में दो किलो गांजा है। दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह भी पढ़ें- बलिया बेलौन पुलिस ने दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार यह गांजा ले कर पश्चिम बंगाल से मनिहारी थाना क्षेत्र अपना घर जा रहा था की गश्ती के दौरान पकड़ा गया।

हिंदी ह...