बेगुसराय, मार्च 6 -- बलिया। थाना परिसर से महज 50 मीटर की दूरी प्रखंड परिसर से शुक्रवार को बाइक चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में छोटी बलिया वार्ड संख्या-07 निवासी मनोज प्रसाद निराला ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि वह शुक्रवार दोपहर 2 बजे अपने घर से बाइक लेकर आवश्यक कार्य से बलिया प्रखंड परिसर गए थे। वहां बाइक खड़ी कर दी और अंदर अपने काम से चले गए। कुछ देर बाद जब वह लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...