बेगुसराय, अप्रैल 10 -- बलिया, एक संवाददाता। नगर परिषद सशक्त स्थाई समिति के तीन पदों पर होने वाले चुनाव के तिथि की घोषणा जिला पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा कर दी गई है । 19 अप्रैल को सशक्त स्थाई समिति के तीन पदों पर चुनाव कराया जाएगा । सशक्त स्थाई समिति के पद पर वार्ड पार्षद चुनाव लड़ेंगे एवं वार्ड पार्षद ही वोट करेंगे। चुनाव बलिया प्रखंड सभागार में कराया जाएगा। नामांकन सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक तथा नाम वापसी 10:00 बजे से 10:15 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कराई जाएगी। मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा और अंतिम में निर्वाचित सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों को शपथ भी दिलायी जाएगी। यह सभी चुनाव की प्रक्रिया 19 अप्रैल को ही पूरी की जाएगी। पूर्व से बलिया में सशक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.