बक्सर, जून 25 -- रणनीति बलिया-डुमरांव डिहरी रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति के वर्षगांठ पर संगोष्ठी पटना-कोटा व पटना-कुर्ला सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव को लेकर उठी आवाज फोटो संख्या- 03, कैप्सन- गुरुवार को बलिया रेल लाइन निर्माण समिति के स्थापना दिवस पर केक काटते समिति के सदस्य। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। शहर के छठिया पोखर स्थित एक सभागार में गुरुवार को बलिया डुमरांव-डिहरी रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति के 21 वें वर्षगांठ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी का आयोजन संगोष्ठी में निर्माण को लेकर संघर्ष की रुपरेखा तय की गई। इसके साथ संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता अरविंद कुमार गुप्ता व संचालन उमेश गुप्ता रौनियार ने किया। केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने इस रेलवे लाइन के निर्माण को जरूरी ब...