बलिया के शख्स ने नाम-पता और जन्मतिथि बदलकर बनवाया दो पासपोर्ट
प्रयागराज, सितम्बर 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शाहा उर्फ पीपलगांव निवासी उमाशंकर गुप्ता पर नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और पता बदलकर दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगा है। पासपोर्ट सत्यापन के दौरान गड़बड़ी सामने आने पर एयरपोर्ट थाने में उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ से मिले दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव निवासी उमाशंकर गुप्ता के नाम से वर्ष 2013 में पासपोर्ट जारी हुआ था। हालांकि, उसमें नाम दयाशंकर गुप्ता, पिता का नाम गोपालजी और जन्मतिथि 18 मई 1983 दर्ज थी। पासपोर्ट की वैधता 18 जुलाई 2023 तक थी और उसमें दादरा नगर हवेली का पता दर्ज था।इसके बाद 13 दिसंबर 2024 को उसके नाम से दूसरा पासपोर्ट जारी हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.