कौशाम्बी, जनवरी 7 -- बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के नैना गांव निवासी अनिल कुमार यादव पुत्र हरेराम यादव ने बताया कि उनकी संस्था जीर्ण-शीर्ण जलाशयों को ध्वस्त करने का काम करती है। पांच जनवरी को कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिजिया चौराहे पर जर्जर जलाशय ढहाया गया था। इस दौरान वहां चारदीवारी के भीतर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। बाहर जाने के लिए कहने पर बाकी लोग चले गए, लेकिन दो व्यक्ति रुके रहे। उनसे भी बाहर जाने को कहा गया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.