बलिया के युवक का लॉज के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
मिर्जापुर, मई 12 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली के रतनगंज स्वागत भवन धर्मशाला के कमरा नंबर आठ में सोमवार बलिया के युवक का फंदे पर लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक रोजगार की तलाश में मिर्जापुर आया था। दूसरे दिन अपने दोस्त को भी बुला लिया था। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव निवासी 26 वर्षीय मोनू कुमार गुप्ता चार मई को ट्रेन से मिर्जापुर रोजगार की तलाश में आया। रेलवे स्टेशन से कटरा कोतवाली क्षेत्र के रतनगंज स्थित स्वागत भवन धर्मशाला पहुंचा, जहां 400 रुपये प्रतिदिन पर कमरा लिया, तब से मोनू धर्मशाला के कमरा नंबर आठ में ठहरा हुआ था। मोनू ने दूसरे दिन पांच मई को अपने दोस्त खड़सरा निवासी अभिषेक को भी बुला लिया। अभिषेक अपनी पत्नी के साथ मिर्जापुर आया और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.