आजमगढ़, जून 29 -- आजमगढ़, संवाददता। मंडलायुक्त विवेक ने शनिवार को देर सायं अपने कार्यालय सभागार में एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं, कर करेत्तर वसूली एवं अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा की। बलिया के अधीक्षण अभियन्ता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की, अधिशासी अभियन्ता से स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जो परियोजनायें 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुकी हैं, उसे तत्काल शत प्रतिशत पूर्ण कराते हुए हैंडओवर की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपदों में कई ऐसी परियोजनायें हैं जिसे पूर्ण कराने के लिए समयावधि में वृद्धि हुई है, उन परियोजनाओं से सम्बन्धित कार्यदायी संस्थायें उसे उक्त अवधि के अन्दर हर हाल में पूर्ण करें। यह भी पढ़ें- एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को श्रेणी में सुधार के न...