बेगुसराय, मार्च 29 -- बलिया, एक संवाददाता। बिहार बोर्ड के मैट्रिक का रिजल्ट रविवार को जारी होते ही बेगूसराय जिला के बलिया की एक बेटी ने बिहार में नाम रौशन किया है। शमा परवीन ने टॉप टेन की सूची में सातवां रैंक प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने जिला का भी नाम रौशन किया है। रिजल्ट आते ही उनके घर पर उनके रिश्तेदार और पड़ोसियों, शिक्षकों सहित अन्य लोगों का बधाई देने वालों का तांता लग गया। शमा परवीन के पिता मो. शहाब उद्दीन बेगूसराय जिला के मटिहानी प्रखंड अंतर्गत सफापुर प्राथमिक विद्यालय के सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बलिया बाजार स्थित एसएएस उच्च विद्यालय से नवम और दसवीं की पढ़ाई की। जब कि घर के सामने उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय ऊपर टोला से प्रथम वर्ग से लेकर आठवीं क्लास तक की पढ़ाई की थी। इसके अलावा कोचिंग से अपनी शिक्षा पूरी ...