बलिया, अप्रैल 27 -- बलिया। लखनऊ में आयोजित सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बलिया की बेटी वैभवी सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। वैभवी की इस स्वर्णिम सफलता को देखते हुए राज्य स्तरीय चयन समिति ने नेशनल टूर्नामेंट के लिए चयनित किया है। श्रीराम कालोनी निवासी और जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह बिंटू की बेटी वैभवी सिंह कोच अंबिका भारद्वाज और प्रशिक्षक उन्नति भारद्वाज की देखरेख में ब्रह्मस्थान (मऊ) में 11 वर्षीया वैभवी कराटे की बारीकियां सीख रही थी। लखनऊ में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में 40 किलो वर्ग में सातवीं कक्षा की छात्रा वैभवी ने गोल्ड मेडल हासिल किया तो परिवार और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। यह भी पढ़ें- कराटे चैंपियनशिप में कुमारी आध्या ने जीता पदक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.