चंदौली, अप्रैल 10 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी को बीते दिनों अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। शासन की ओर से उनकी पदोन्नति के बाद गुरुवार को उन्हें बलिया जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी की जिम्मेदारी मिली है।मूल रूप से मिर्जापुर जिले के चुनार की निवासी स्नेहा तिवारी 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग 2014 में वाराणसी के सदर और दशाश्वमेध सर्किल में हुई थी। इसके बाद उनका स्थानांतरण झांसी जिले में हुआ और वहां से वह चंदौली में तैनात हुईं। जहां वह वर्तमान में सकलडीहा में डिप्टी एसपी के पद पर कार्यरत रही। पदोन्नति के बाद स्नेहा तिवारी ने कहा कि उन्हें जिस आशा और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी मिली है, उसे वह निष्ठा और मेहनत से निभाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...