वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 6 -- पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों और विवादों में रहा बलिया का नगरपालिका कार्यालय में शराब की महफिल भी सज रही है। जिस टेबल पर फाइलों का निपटारा होता है, उसी टेबल पर शराब की बोतलें और गिलास रखकर जाम छलकाए जा रहे हैं। नपा कर्मचारी संघ के नेता भी इसमें शामिल हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। नपा के अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने वायरल वीडियो की सत्यता जांचने के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दो दिनों के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। इसके बाद विभागीय कार्रवाई हो सकती है।नगरपालिका के ऑफिस में दारूबाजी नगरपालिका कार्यालय में भू-तल पर बड़ा सा एक हॉल है। उसमें रखे लम्बे-लम्बे टेबल के दोनों ओर से बैठकर कर्मचारी सरकारी कार्यों का निपटारा करते हैं। इसी हॉल और टेबल का एक वीडियो सोशल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.