वाराणसी, जून 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार ने बिजली ट्रांसफार्मरों के जलने और उनके मेंटीनेंस में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने एक अधिशासीय अभियंता और दो एसडीओ के वेतन से लगभग 10.34 लाख रुपये की वसूली करने का आदेश जारी किया है। अभियंताओं को आरोप पत्र जारी कर दिए गए हैं। वेतन से वसूली के साथ उक्त अभियंताओं के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई भी होगी। आरोप पत्र के अनुसार डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर के डैमेज होने पर जिम्मेदार अधिकारियों से लागत की वसूली की जाएगी। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह यादव पर 7.46 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। यह जुर्माना विद्युत वितरण खण्ड-रसड़ा (बलिया) में ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने की दर में 5.70% की वृद्धि होने पर लगा है। जांच में पाया गया था कि तत्कालीन अधिशासी अभिय...