धनबाद, मार्च 30 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) धनबाद जिला समिति की बैठक झामुमो जिला कार्यालय, कुर्मीडीह, धनबाद में रविवार को हुई। बैठक में रामनवमी पर्व के दौरान बलियापुर में दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद पर विचार-विमर्श किया गया। यह निर्णय लिया गया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें जांच रिपोर्ट सौंपेगा। झामुमो जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने कहा कि बलियापुर की घटना प्रथमदृष्टया सुनियोजित प्रतीत होती है। कुछ असामाजिक एवं स्वार्थी तत्व समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही एक विशेष दल के बड़े नेता लगातार अपने बयान से राजनीतिक महात्वाकांक्षा पूरी करने के लिए समाज को तोड़ने और लड़वाने का प्रयास कर रहे हैं। जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा कि पार्टी ने जिला प्रशास...