बलियापुर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
धनबाद, अगस्त 17 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। बलियापुर के बीबीएम कॉलेज के समीप सड़क हादसे में सोमवार को तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान निरसा के डुमरिया आखबेड़िया निवासी बिपुल कुमार महतो के रूप में हुई है। सड़क हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। बिपुल बाइक से बलियापुर से सिंदरी जा रहे थे। इस दौरान बीबीएम कॉलेज के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों के अनुसार युवक काफी तेज गति से स्पोर्ट्स बाइक चला रहा था। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बलियापुर: हवाइपट्टी के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हादसे के समय लगातार बारिश हो रही थी। ऐसे में तेज रफ्तार के बीच बारिश से सामने स्पष्ट दिखाई नहीं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.