धनबाद, अप्रैल 3 -- बलियापुर। बलियापुर-गोविन्दपुर रोड स्थित मोहनपुर तालाब के पास गुरूवार की देर रात हुइ सड़क दुर्घटना में नंदलाल महतो, 45 वर्ष नामक नाइटगार्ड की मौत हो गयी। खबर फैलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने-बिलखने लगे। लोगों व परिजनों का कहना है कि मृतक मोहनपुर डीसीएम आइटीआइ में नाइटगार्ड का काम करता था। रात नौ बजे वह साइकिल से ड्युटी जा रहा था। इसी दौरान मोहनपुर तालाब के पास विपरीत दिशा से आयी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ। घटना में मृतक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को बेहोशी की हालत में एसएनएमएमसीएच ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झामुमो नेता जग्गु महतो, डीसीएम आइटीआइ के निदेशक डोमनचंद्र महतो, बलराम बनर्जी, परिजन आदि मौके पर थे। मृतक परिवार का इकलौता ...