धनबाद, मार्च 30 -- बलियापुर में तनावपूर्ण स्थिति के एक दिन बाद रविवार को विधायक चंद्रदेव महतो और चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रयास से बाजार की दुकानें खुल गईं। विधायक और चैंबर अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने पूरे बाजार का भ्रमण कर दुकानदारों से निडर होकर प्रतिष्ठान खोलने की अपील की। इसके साथ ही झरिया-बलियापुर, बलियापुर-पतलाबाड़ी और गोविंदपुर-सिंदरी मार्गों पर आवाजाही सामान्य हो गई है। दूसरी ओर, एहतियात के तौर पर भिखराजपुर सहित आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लागू है। भिखराजपुर, बलियापुर चौक और संगियाटांड़ में भारी पुलिस बल तैनात है। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना में संलिप्त 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। किसी भी दोष...