धनबाद, अप्रैल 22 -- लगातार बिजली कटौती के खिलाफ सोमवार की देर रात लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से परेशान लोगों ने मुकुंदा सबस्टेशन पहुंचकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुसमाटांड़ मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो, रमेश कुमार महतो, गोपाल महतो, जनार्दन महतो आदि सहित अन्य लोगों का कहना था कि शाम सात बजे से रात एक बजे तक लगातार क्षेत्र में विद्युतापूर्ति बाधित रही। दिन में भी बिजली पांच घंटे नदारद रही। लोगों का कहना है कि बिजली की लगातार कटौती ने इस भीषण गर्मी में जीना मुहाल कर दिया है। यह भी पढ़ें- बरवाडीह में बिजली संकट जारी, लोग बेहाल यह भी पढ़ें- जिले में गर्मी बढ़ते ही चरमराने लगी बिजली की आपूर्ति यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके प्रभावित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.