धनबाद, मई 4 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। बलियापुर में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष मो शमीम की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि शमीम ने झारखंड आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किया। एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे। जिला सचिव मन्नु आलम ने मो. शमीम को संगठन का एक सच्चा सिपाही बताया। प्रखंड अध्यक्ष हैदरअली, निर्मल रजवार, अब्दुल कादिर, नरेश हेंब्रम, रमेश महतो, राजेंद्र हेंब्रम, ईश्वर मरांडी, सुकलाल किस्कू, मो. शमीम, मो. अकबर, मो. मसूद, नादिर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से हुई। संचालन प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली ने किया। यह भी पढ़ें- जिला संगठन को धारदार और परिणाम परक बनाएं : विनोद पांडेय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.