बलियापुर में ईद-उल-फितर की रही धूम
धनबाद, मार्च 22 -- बलियापुर में शनिवार को ईद-उल-फितर की धूम रही। लालाडीह, रखितपुर, भिखराजपुर, संगियाटांड़, दुधिया, बेड़ा नियामतपुर, परघा, ब्राह्मणडीहा, आमझर, बाघमारा सहित विभिन्न ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल कर मुबारकबाद दिया। मौके पर पूर्व मुखिया असफअली खान, शेख कलीम, मुस्ताक आलम, रफीक अंसारी के यहां ईद मिलन समारोह हुआ। विधायक चंद्रदेव महतो, उपप्रमुख आशा देवी, बीडीओ प्रभाषचंद्र दास, थानाप्रभारी सत्यजीत कुमार, किशोर रजक, मीठू सरिया, अनवरअली खान, सुनील महतो, स्वपन कुमार महतो, अब्दुल कादिर आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.