धनबाद, मई 23 -- बलियापुर। क्षेत्र में शुक्रवार को आंधी-बारिश से दुधिया-मोको रोड पर भारी भरकम पेड़ गिर गया। इससे दुधिया-मोको रोड पर आवागमन घंटों बाधित रहा। लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ मोको खेड़बाड़ी बजरंगबली मंदिर के पास एलटी तार पर पेड़ गिर जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। खबर पाकर आसपास के लोग पहुंचे। पेड़ को रोड से हटाने का काम चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...