धनबाद, अप्रैल 18 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। विधायक चंद्रदेव महतो की पहल पर बलियापुर बाजार में अत्याधुनिक लाइब्रेरी निर्माण को लेकर कवायद शुरू हो गई है। पंचायत भवन व राजेन्द्र पुस्तकालय की जमीन पर बननेवाली उक्त लाइब्रेरी का निर्माण डीएमएफटी मद से होनी है। इसके निमित्त डीएमएफटी की टीम ने शुक्रवार को लाइब्रेरी निर्माण को लेकर स्थल निरीक्षण किया। टीम में शामिल सिविल इंजीनियर मो अजहर व मुन्ना कुमार का कहना है कि मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए स्थल निरीक्षण की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी जाएगी। मौके पर मुखिया गणेशचंद्र महतो, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, अनवरअली खान, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, गिरिधारीलाल अग्रवाल, रामप्रसाद महतो, शंकर रविदास आदि थे। यह भी पढ़ें- प्रखंड परिसर में बनेगा सामुदायिक शौचालय लोगों का मानना है कि बलियापुर बाजार में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.