बलियापुर : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
धनबाद, मई 15 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाघमारा गांव निवासी युवक सद्दाम अंसारी (30 वर्ष) की मौत गुरुवार को रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन मृतक के शव के साथ थाना पहुंचे। सूचना पाकर विधायक चंद्रदेव महतो ने भी थाना पहुंच परिजनों से मुलाकात की। परिजन मृतक के मुआवजा की मांग कर रहे थे। घटना को लेकर परिवार में मातम है। पत्नी गुलशन बीबी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि नौ मई को खरीकाबाद के पास बाइक के धक्के से सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने मौके पर बाइक सवार रंजीत मरांडी को धर दबोच पुलिस के हवाले कर दिया था। इसे पुलिस ने जेल भेज दिया। सड़क दुर्घना में युवक घायल : हीरक रोड स्थित करमाटांड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में खरिकाबाद निवासी बाइक सवार राजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.