धनबाद, अप्रैल 5 -- बलियापुर। पुलिस जनसहयोग समिति की टीम शनिवार को सिंदूरपुर गांव पहुंची। सड़क दुर्घटना की चपेट में आए अंबर रजक नामक किशोर के परिजनों से मुलाकात की और ढांढ़स बंधाया। मौके पर समिति की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग किया गया। मौके पर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, उपप्रमुख आशा देवी, कांहाइ बनर्जी, बेंगु ठाकुर, मुखिया संजय कुमार, कुलदीप अग्रवाल, दिनेश सिंह, मुखिया दिलीप कुमार महतो, स्वपन कुमार महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...