धनबाद, जनवरी 4 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत अपर समाहर्ता बिनोद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी व सीओ मुरारी नायक ने रविवार को भिखराजपुर कृषक पाठशाला के निर्माण को ले स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल की उपलब्धता, उपयोगिता सहित अन्य बिंदुओं का अध्ययन किया गया। कृषक पाठशाला के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती, फसल प्रबंधन, विपणन आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका सीधा लाभ स्थानीय किसानों को मिलेगा। विधायक प्रतिनिधि मुस्ताक आलम ने कृषक पाठशाला का निर्माण कार्य किसी स्थानीय एनजीओ के माध्यम से कराने की मांग अधिकारियों से की। उपमुखिया इसलाम, अधिवक्ता नुरूद्दीन, सादिक खान, मंसूर, मोकिम आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...