धनबाद, अप्रैल 28 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। विधायक चंद्रदेव महतो ने सोमवार को दोलाबड़ व परसबनियां में करीमबांध तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। कहा कि तालाबों का जीर्णोद्धार होने से जल संरक्षण की संभावनाएं बढ़ेगी। साथ ही सिंचाइ सुविधा मिलेगी। जिप सदस्य ऊषा देवी, मुखिया राजाराम रजक, मुखिया प्रतिनिधि राकेश मल्लिक, विशु महतो, पंसस रोहित कुमार महतो, बबलू महतो, गौतम रवानी, चंदन भूमिहार आदि मौके पर थे। दोनों तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य डीएमएफटी मद से होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.