धनबाद, मई 11 -- जामताड़ा मास्टर इलेवन ने सोमवार को कुसबेड़िया शहीद सुरजु मुर्मू मेमोरियल क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टुर्नामेंट का खिताब जीत लिया। विजेता टीम ने संथाल युनाइटेड क्लब को पराजित किया। उपप्रमुख आशा देवी व शिक्षक स्वपन कुमार महतो ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया। मुखिया डोली हंसदा, दशरथ किस्कू, आजाद हंसदा, अजय सोरेन, अनिल टुडू, सुनील टुडू, हेमलाल किस्कू, कुमार हंसदा, नायकी हाड़ाम रामदेव टुडू, राहुल हंसदा, मनोज मल्लिक, दीपक सोरेन आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...