धनबाद, जनवरी 5 -- बंदरचुआं सहित आसपास के गांवों में मवेशियों में अज्ञात बीमारी का प्रकोप जारी है। बंदरचुआं में अभी तक एक दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत अज्ञात बीमारी से हो चुकी है। एक निजी पशु चिकित्सक इसे बीक्यु बीमारी मान रहे हैं। पशुपालकों ने इस ओर भ्रमणशील पशु चिकित्सक का ध्यान भी आकृष्ट कराया। टीवीओ ने प्रभावित गांव में इसकी जांच भी कराई। जांच में मामला सही भी पाया गया। बावजूद अबतक इस दिशा में कोइ कार्रवाई नहीं हुई है। भ्रमणशील पशु चिकित्सक का कहना है कि विभाग के पास इसकी वेक्सिन उपलब्ध ही नहीं है। विधायक चंद्रदेव महतो ने सोमवार को इसको लेकिर जिला पशुपालन पदाधिकारी को पत्र लिखकर इस दिशा में त्वरित पहल करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.