धनबाद, मार्च 14 -- बलियापुर। झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क स्थित उत्तमचांद वीरभानदास कंपनी नामक हार्डकोक भट्ठा से गुरुवार की देर रात 400 फीट केबल चोरी चली गई। सुबह नौ बजे भट्ठा पहूंचने पर रात्रिप्रहरियों ने घटना से मुंशी राजु महतो को अवगत कराया। खबर मिलते ही मुंशी ने भट्ठा मालिक को मामले से अवगत कराया। घटना से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने भट्ठा के रात्रि प्रहरियों से पुछताछ भी की। इससे छ माह पूर्व भी उक्त भट्ठा में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दे हजारों के लोहा ले गऐ। बतादें कि उक्त भट्ठा झरिया-बलियापुर रोड से सटा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.