धनबाद, जनवरी 3 -- बलियापुर। रघुनाथपुर में शुक्रवार को ग्रामीणों ने सोहराय पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का प्रारंभ मारांग-बुरूंग की पूजा-अर्चना से हुई। मौके पर डांगराखूंटा का आयोजन किया गया। मांदर की थाप व गीत नृत्य के साथ ग्रामीणों ने डांगराखूंटा का आनंद उठाया। मौके पर नायकी हाड़ाम चंद्रकांत मुर्मू, पूर्व मुखिया सानी देवी, नुनुलाल सोरेन, शिवलाल सोरेन, रविलाल सोरेन, सुनील सोरेन, गौरव सोरेन, सौरभ सोरेन आदि थे। सोहराय को लेकर साफ-सफाई के साथ पूरे गांव को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की झलक दिख रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.