धनबाद, मार्च 6 -- बलियापुर। धोखरा में आदिवासी समुदाय की ओर से सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ नायकी हाड़ाम कृष्णा मुर्मू के जाहेरथान में कुलदेवता मारांग-बुरूंग जाहेरएरा व बाहाबोंगा की पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई। मौके पर सिंगरडीह, गोपीनाथपुर व आसपास की टीम की ओर से पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ संताली नृत्य गीत हुआ। कलाकारों ने नृत्यगीत के माध्यम से लोगों को बांधे रखा। मौके पर विशु सोरेन, आनंद सोरेन, भैरव सोरेन, जुड़न सोरेन, मंगल सोरेन, पवन सोरेन, रमेश सोरेन, वीरेन्द्र सोरेन, दीपक सोरेन, अशोक सोरेन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.