धनबाद, अप्रैल 7 -- बलियापुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह से आठ तक की रिक्तियों के विरुद्ध नामांकन को लेकर बैठक हुई। कक्षा छह में 75, कक्षा सात में पांच व कक्षा आठ में मात्र एक रिक्तियां हैं। इसकी जगह कक्षा छह में नामांकन को लेकर 179, कक्षा सात के लिए पांच व कक्षा आठ के लिए पांच आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों की जांच कर नियमानुकूल निर्णय लिए गए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रोहित कुमार महतो, बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, बीपीआरओ मो आलम, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, वार्डेन मधुमिता कुमारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.