धनबाद, फरवरी 10 -- बलियापुर। आमटाल खाड़ाकेन्द गांव की बेबी कुमारी ने चेन्नई पंडुचेरी स्थित राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 13वें राष्ट्रीय सीलमबम चैंपियनशीप में दो राष्ट्रीय पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। इस खेल के लिए झारखंड के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ था और तीनों खिलाड़ी धनबाद के ही थे। तीनों ने लाठी खेल स्पर्धा में हिस्सा लिया। इनमें आनंद सिंह की पुत्री बेबी ने खेल में दमदार प्रदर्शन कर तीन पदक हासिल किए। इस सफलता के लिए मुखिया संजय गोराइं ने सोमवार को बेबी को सम्मानित किया। मौके पर शिक्षक सिद्धेश्वर सिंह, गणेश बाउरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.