दुमका, मार्च 3 -- दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत बलियाडंगाल गांव के एक मकान से लाखों की सम्पति की चोरी हो गई। चोरी की यह घटना शनिवार को देर रात में हुई। इस मामले में गृहस्वामी अंशू कुमार ने मुफस्सिल थाना में घर में चोरी होने की शिकायत की है। शिकायत मिलने के साथ ही पुलिस छानबीन करने में जुट गई। पता चला है कि गृहस्वामी अंशू कुमार अपने पिता का इलाज कराने के लिए देवघर गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। दूसरे दिन रविवार को जब घर लौटे तो देखा कि घर के दरवाजे में लगा ताला बदला हुआ है। जिस ताला को वे लगाकर गए थे। वह ताला नहीं लगा था। किसी तरह से वे जब ताला तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि गोदरेज से करीब 3 लाख रुपए के जेवरातों की चोरी हो चुकी है। यह देख वे दंग रह गए। अंशू कुमार ने बताया कि गोदरेज में सोने के नाक के चार जोड़ा गहना, चार जोड़ा कान के गहने के...