देवघर, मार्च 7 -- देवघर,प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी फायरिंग और रंगदारी कांड में पुलिस ने अप्राथमिक अभियुक्त कार्तिक यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के लिए कुंडा थाना पुलिस ने मोहनपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर कार्तिक यादव को उसके घर छोटा जानकी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जाता है कि 22 अप्रैल 2025 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तपोवन पहाड़ के पास 10-12 लोग हथियार के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में इकट्ठा हुए हैं। विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए तपोवन पहाड़ के पास छापेमारी की। पुलिस को देख मौजूद लोग भागने लगे। भागने के दौरान कुछ लोग गिरकर घायल हो गए, उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.