बेगुसराय, जुलाई 9 -- बलिया। थाना कांड संख्या 252/26 में पुलिस ने अपहृत नवविवाहिता को बेगूसराय स्टेशन के समीप से बरामद कर लिया है। वह गत 30 अप्रैल से बलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता थी। इस मामले में पीड़िता की मां ने आवेदन देकर लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के अवगिल हुसैना निवासी राजेंद्र मिश्र के पुत्र दीपक कुमार सहित तीन लोगों पर पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। आवेदन के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बरामद युवती को बयान दर्ज कराने हेतु न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...